कान में दर्द होने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:20

कान दर्द के घरेलू उपाय | Ear Pain Home Remedies


सरसों का तेल


कानों में जमे वैक्स को पिघलाने में सरसों का तेल (Mustard Oil) बेहद फायदेमंद होता है. इस तेल की 2 से 3 बूंदे कानों में डालने पर फायदा मिलता है. सिर को एक तरफ झुकाएं और दूसरे कान के किनारों पर तेल डालें. 10 से 15 मिनट सिर को इसी तरह झुकाकर रखें. तेल को ध्यान से कानों के किनारों पर डालें जिससे तेल कानों के अंदर ना जाए. इयरबड्स इयर वैक्स को अंदर करते हैं जबिक तेल के इस्तेमाल से वैक्स बाहर आने में मदद मिलेगी.

लहसुन


इस नुस्खे के इस्तेमाल के लिए 2 लहसुन के टुकड़ों को कूटें और 2 चम्मच सरसों के तेल में पकाएं. जब लहसुन (Garlci) हल्का काला हो जाए तो तेल को ठंडा कर लें. इंफेक्टेड कान में एक से दो बूंदे इस तेल की डालें. लहसुन दर्द को कम करने में असरदार साबित होता है और इससे तुरंत आराम भी मिलता है.

नमक


कम ही लोग इस घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं. कान दर्द दूर करने के लिए आंच पर थोड़े नमक को पकाएं. इस नमक में रूई का टुकड़ा डालें और इस रूई को कान पर लगभग 10 मिनट लगाकर रखें. नमक कान की सूजन कम करने में खासकर कारगर है. खास ध्यान रखें कि आप नमक का पानी कभी भी कान में डालने की गलती ना करें.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर सर्दी-जुकाम के कारण कान का दर्द हो रहा हो तो पेन किलर खाने पर आराम मिल सकता है. इसके अलावा नाक में नेजल ड्रोप्स डालकर भी कान दर्द से छुटकारा मिल सकता है.
अगर कान को दबाने पर दर्द महसूस हो तो इसकी वजह कोई फोड़ा या फुंसी हो सकता है. इसलिए एंटीबायोटिक इयर ड्रोप्स (Ear Drops) फायदा पहुंचा सकती हैं.
अगर स्विंमिंग के कारण कानों में दर्द हो तो फंगल इंफेक्शन की संभावना हो सकती है. ऐसे में एंटीफंगल इयर ड्रोप्स डाली जा सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info